फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जिला में 8,256 महिला एवं बच्चों की बनी हेल्थ आईडी

Sat, 14 Jun 2025 05:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के आंगनबाड़ी केंद्रों में कुल 1,13092 महिलाएं और बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से जिला में अब तक 7.3 फीसदी हेल्थ आईडी ही बन पाई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत महिलाओं और बच्चों में से 8,256 महिलाओं और बच्चों की हेल्थ आईडी बनी है। जिला में कुल 4,226 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एकत्रित किए गए आंकड़े के अनुसार जिला के 1,12,720 लाभार्थियों की आधार वेरिफिकेशन हुई है। महिला एवं बाल विकास विभाग कांगड़ा के डीपीओ अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत महिलाओं और बच्चों की हेल्थ आईडी स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई जा रही है। आईडी बनाने का कार्य ऑनलाइन होने के चलते पोषण ट्रैकर में शामिल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें