फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दीपावली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालाें में पुख्ता इंतजाम

Fri, 10 Nov 2023 09:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रकाश के पर्व दीपावली को लेकर जिला कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। खानपान में लापरवाही, दीये की आग और पटाखों से घायल होने वाले लोगों के लिए जिला के सभी अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों की खेप पहुंचा दी गई है। इसके साथ ही इन मामलों को लेकर अस्पतालों में इमरजेंसी में तैनात डाक्टरों की भी नजर रहेगी। अस्पताल में आने वाले इन मरीजों को उपचार देने के लिए डाॅक्टरों का स्टाफ मौजूद रहेगा। साथ ही गंभीर मरीजों को लेकर टांडा अस्पताल में भी बर्न यूनिट उपलब्ध है। जिला कांगड़ा के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि दीपावली त्योहार के दौरान जिले के सभी अस्पतालों में उपचार को लेकर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवा दी गई हैं। साथ ही दुर्घटना में आपातकालीन इलाज को लेकर एंबुलेंस की 108 और 102 सेवाओं को भी निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें