फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लपियाना में बारिश में ही बिछा दी तारकोल

Fri, 10 Nov 2023 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंज (कांगड़ा)। लोक निर्माण विभाग ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर क्षेत्र के 32 मील रानीताल सड़क पर लपियाना में शुक्रवार को बिछाई गई तारकोल के लिए मौसम का ख्याल नहीं रखा गया। इसके चलते इसके ज्यादा दिन तक टिक पाने पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को बारिश के दौरान तारकोल बिछाने का काम चलता रहा। बारिश होने पर भी काम को नहीं रोका गया। पानी से भीगी सड़क पर ही तारकोल बिछा कर सरकार को चूना लगाया जा रहा है। पानी और कम तापमान में तारकोल नहीं टिक पाती। इसके बावजूद विभाग के अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं और ठेकेदार अपना काम निपटाने में जुटे हुए हैं। वहीं पंचायत प्रधान हारचकियां तिलक राज सहित स्थानीय लोगों ने रोष प्रकट किया। उन्होंने कहा कि तारकोल के लिए उचित तापमान की आवश्यकता होती है। मौसम खराब होने और बारिश के बावजूद तारकोल बिछाई गई। उन्होंने कहा कि लंबे अरसे बाद तारकोल बिछाने का काम किया जा रहा है। इसमें भी लापरवाही बरती जा रही है। बारिश में तारकोल बिछाने से यह ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी। लोेक निर्माण विभाग शाहपुर के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने बताया कि अच्छे ढंग से तारकोल नहीं बिछाया गया है, तो संबंधित ठेकेदार से दोबारा तारकोल डलवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें