फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: टीबी मुक्त 35 पंचायतों के प्रधान किए सम्मानित

Tue, 13 Oct 2026 01:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। क्षय रोग उन्मूलन अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाली ग्राम पंचायतों के प्रधानों को सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परागपुर में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार हिमानी शर्मा ने वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित की गई 35 ग्राम पंचायतों के प्रधानों को स्वर्ण, रजत और कांस्य प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर पीएचसी परागपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. तरुण भारद्वाज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से सात पंचायतों बस्सी, गुडारा चपलाह, डाडासीबा, दोदू राजपूतां, कस्बा कोटला, शांतला और स्यूल को स्वर्ण प्रमाणपत्र मिला। वैह, दयाल, धजाग, गंगोट, कूहना, न्याड और पीरसलूही को रजत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त बलियाणा, बाड़ी, बठरा, ढौंटा, घमरूर, कड़ोआ, नलसूहा, परागपुर, सेहरी, टिप्परी सहित 21 पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों को कांस्य प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने पंचायतों के इस सामूहिक प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें