फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा और ज्वालाजी मंदिर में मांगी हवन की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। शक्तिपीठ बज्रेश्वरी देवी और ज्वालाजी मंदिर की पुजारी सभा ने डीसी कांगड़ा से मंदिरों में हवन यज्ञ करने की अनुमति देने की मांग की है। पुजारियों ने ज्ञापन में तर्क दिया है कि हवन करने से वातावरण में शुद्धि होगी।
विज्ञापन

कांगड़ा मंदिर के पुजारियों ने जिलाधीश से मंदिर में श्रद्धालुओं की परिक्रमा करने की भी स्वीकृति देने की मांग उठाई है। कांगड़ा मंदिर की पुजारी सभा की ओर से प्रधान पंडित राम प्रसाद शर्मा, राजेश शर्मा, रमा कांत, मुकेश, शांति स्वरूप, नितिन शर्मा, गौरी शंकर, सचिन शर्मा, मिथुन शर्मा आदि पुजारियों ने डीसी कांगड़ा को पत्र लिखा है। वहीं जवालाजी मंदिर के अजय शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, लवलेश शर्मा, आशीष शर्मा, प्रत्यूष पानी, चंदन शर्मा, राम बंधु शर्मा, धीरज शर्मा, नील मणि कांत, रोहित शर्मा, कमलेश शर्मा, राहुल कौशिक, शुभम शर्मा, उदय शंकर शर्मा, संजीव शर्मा, लव शर्मा, अनिरूध शर्मा, गौरव शर्मा आदि पुजारियों ने मंदिर में हवन यज्ञ की स्वीकृति देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें