फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सीजीएचएस वेलनेस सेंटर को मंजूरी से खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए केंद्र सरकार ने मंडी में सीजीएचएस वेलनेस सेंटर खोलने को मंजूरी दे दी है। इस फैसले से सेवानिवृत्त पैरामिलिट्री कर्मियों, अधिकारियों और अन्य केंद्रीय कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वर्षों से संगठन की ओर से इस सुविधा की मांग की जा रही थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

मंडी में वेलनेस सेंटर खुलने से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों के हजारों सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा। इससे इलाज के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी भी कम होगी। बताया जा रहा है कि यह सेंटर जल्द ही अपना कार्य शुरू कर देगा। संगठन के प्रदेश महासचिव सेवानिवृत्त सहायक सेनानी ज्ञान ठाकुर और प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय ठाकुर ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि यह संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मंडी की सांसद कंगना रणौत सहित केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि संगठन की अन्य लंबित मांगें भी जल्द पूरी होंगी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कमांडेंट बलबीर सिंह सहित अन्य ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें