फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कबड्डी के फाइनल मुकाबले में हमीरपुर ने ऊना को दी शिकस्त

Tue, 06 Jan 2026 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
बदौली में प्रतियोगिता की विजेता हमीरपुर टीम ट्राफी के साथ। -स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वालामुखी की ग्राम पंचायत बदौली में युवा क्लब द्वारा आयोजित एकदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब हमीरपुर की टीम ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में हमीरपुर ने ऊना की टीम को 39-33 के स्कोर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के चंगुल से दूर रखकर खेलों की ओर आकर्षित करना रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रजनीश धवाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में नशे की कुरीति समाज को खोखला कर रही है। ऐसे में इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि उन्हें स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे खेल को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
विजेता टीमों पर हुई इनामों की बारिश प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा, हमीरपुर और ऊना की लगभग 12 टीमों ने अपना दम-खम दिखाया। विजेता रही हमीरपुर की टीम को आयोजकों की ओर से 5100 रुपये और चमचमाती ट्रॉफी भेंट की गई। वहीं, उपविजेता रही ऊना की टीम को 4100 रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कथोग पंचायत के पूर्व प्रधान मुनीर मोहन, उप प्रधान संदीप खट्टा, संजीव सोनी, क्लब के सदस्य और भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें