फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नीट रद्द न होती तो... कई बनते मुन्ना भाई एमबीबीएस

विज्ञापन
रि​धिमा,
विज्ञापन
धर्मशाला। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रद्द होने से जिला कांगड़ा के हजारों अभ्यर्थियों को झटका लगा है। बीते रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर कुल 4,224 अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी। पेपर लीक की पुष्टि के बाद इसे रद्द कर दिया गया है। विशेषज्ञों और कोचिंग संस्थानों के संचालकों का कहना है कि यदि परीक्षा रद्द न होती तो कई ऐसे मुन्ना भाई डॉक्टर मिलते जिन्होंने पैसों के दम पर पेपर खरीदा था।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि पेपर रद्द नहीं होता तो मेहनत करने वालों के साथ अन्याय होता। अभ्यर्थी सहाना, अनवी, मानसी और शौर्य आदि का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक कड़ी मेहनत की थी। परीक्षा का स्तर सामान्य था और वे अच्छे अंक आने को लेकर आश्वस्त थे, लेकिन अब दोबारा तैयारी का मानसिक दबाव बढ़ गया है। वहीं, कुछ अभ्यर्तियों ने कहा कि पेपर लीक की स्थिति में परीक्षा रद्द करना जरूरी था, ताकि योग्य और मेहनती अभ्यर्थियों के साथ न्याय हो सके।

अच्छा हुआ था पेपर, मेरिट की थी उम्मीद : रिधिमा
सकोह की रिधिमा ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत की थी और पेपर भी बहुत अच्छा हुआ था। उन्हें मेरिट लिस्ट में आने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन अब सारी मेहनत खराब हो गई है। 12वीं में 92 फीसदी अंक हासिल करने वाली रिधिमा का कहना है कि अब दोबारा शून्य से तैयारी करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
विज्ञापन


लीक हुए पेपर को रद्द करना सही फैसला : मन्नत
अभ्यर्थी मन्नत ने कहा उनकी परीक्षा अच्छी हुई थी। उनके अनुसार यदि पेपर लीक हुआ था तो उसे रद्द करना ही बिलकुल सही कदम है। अगर ऐसा न होता तो धांधली करने वाले लोग मेरिट में आ जाते और मेहनत करने वाले पिछड़ जाते। अपने दम पर परीक्षा देने वालों के हक के लिए यह कड़ा फैसला जरूरी था।

मेहनती नहीं पेपर खरीदने वाले बनते डॉक्टर : रिशाद मोहम्मद
गुरु स्टडी सेंटर के एमडी रिशाद मोहम्मद ने बताया कि नीट का पेपर बड़े स्तर पर लीक हुआ था। अगर यह रद्द न होता तो वे लोग डॉक्टर बनते जिन्होंने पेपर खरीदा था। नकल से डॉक्टर बनने वाले मरीजों के लिए खतरा होते। इस फैसले से मेहनती बच्चों को दोबारा अपनी योग्यता साबित करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र का नाम अभ्यर्थी
क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र मोहली, खानियारा-489

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां (ग्राउंड फ्लोर)-420

राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां (दूसरा फ्लोर)-426

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला (ओल्ड ब्लॉक)-423

राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला (आर्ट्स ब्लॉक)-423

राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा-348

कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर पालमपुर-349

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पालमपुर-328

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बॉयज) धर्मशाला-332

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गर्ल्स) धर्मशाला-303

राज्य होटल प्रबंधन संस्थान धर्मशाला-235

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भनाला-48

रिधिमा,

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें