फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व : दिनभर शबद-कीर्तन से गूंजते रहे गुरुद्वारे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिले में सिख समुदाय के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वाराें को फूलों, झालरों और रंगीन लाइटों से सजाया गया। दिनभर शबद-कीर्तन, अरदास और संगतों की सेवा का क्रम जारी रहा। जिले के विभिन्न गुरुद्वारों में सुबह आठ बजे के करीब अखंड पाठ का भोग लगाया गया। इसके बाद विशेष कीर्तन दीवान सजाया गया। धर्मशाला स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा कोतवाली बाजार में बड़ी संख्या में संगत पहुंची। इस धार्मिक समागम में पंजाब से पधारे प्रसिद्ध रागी भाई सतनाम सिंह जालंधर वाले एवं रागी भाई नरेंद्र सिंह ने अपनी मधुरवाणी में गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगतों को निहाल कर दिया। गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरपाल सिंह ने बताया कि उपायुक्त हेमराज बैरवा और धर्मशाला शहर सहित आसपास के क्षेत्रों की संगतों ने पहुंचकर माथा टेका और गुरु नानक देव के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


योल : धन-धन श्री गुरु नानक देव के सम्मान में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा योल में गुरु पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत 25 अक्तूबर से प्रभात फेरियों के साथ की गई थी। तीन नवंबर को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ आरंभ हुआ था। बुधवार को श्री अखंड पाठ के भोग के पश्चात निशान साहिब की सेवा, कीर्तन दरबार और गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा योल के प्रधान खुशविंद्र सिंह तथा सचिव परविंद्र सिंह, दविंद्र सिंह जग्गी, हरभजन सिंह, विजय डोगरा, अशोक धवन सहित संगत के सदस्यों ने सेवा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

जवाली : श्री गुरुद्वारा साहिब जवाली में गुरुपर्व पर सरदार हरभजन सिंह हजूरी रागी जत्था श्रीकिरतपुर साहिब की ओर से कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। भाई हरजिंदर सिंह प्रचारक शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से कथा के माध्यम से गुरु नानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान वेलनेस एवेल्युशन जालंधर की ओर से गुरुद्वारा में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। इस मौके पर महेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, गुरदेव सिंह, जसवीर सिंह, नारायण निक्का, आकाशदीप, जतिंदरपाल सिंह, शुभदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


गगल : गुरु टयाला सहौड़ा में गुरुपर्व पर सुबह से ही गुरुबाणी का पाठ और कीर्तन (भजन-कीर्तन) कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लंगर का आयोजन भी किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विजय कुमार, सतीश कुमार, पवन कुमार, प्रीतम, मिट्ठू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें