फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: छत्र पूजन के साथ शुरू हुआ गुग्गा नवमी मेला

Tue, 20 Aug 2024 04:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुलह (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र सुलह के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री गुग्गा जाहरवीर मंदिर सलोह में सोमवार को गुग्गा नवमी मेलों का आगाज हो गया। सोमवार को रक्षा बंधन के उपलक्ष्य पर सुबह मंदिर में छत्र पूजन के साथ मेलों का शुभारंभ हुआ। हर वर्ष इस मंदिर में लोग दूर-दूर से आते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस वर्ष पहली फेरी बुधवार को गुग्गा सलोह, कथियाड़ा तथा अरला होकर निकलेगी।
विज्ञापन


दूसरी फेरी वीरवार को दैहण, मनसिंबल और ठंबा होकर निकलेगी। तीसरी फेरी शुक्रवार को सुलह, फरेढ़ और चिंबलहार होकर निकलेगी। सोमवार को जन्माष्टमी का कार्यक्रम रहेगा और मंगलवार को रात्रि 12 बजे जागरण का आयोजन होगा। इसके साथ ही बुधवार सुबह शांति हवन के साथ मेलों का समापन होगा।


मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं और दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहने और सोने का प्रबंध भी मंदिर कमेटी की ओर से कर दिया गया है। सभी प्रकार की व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया है। -वेद प्रकाश, मुख्य पुजारी, गुग्गा छतरी मंदिर सलोह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें