फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सुनीं समस्याएं, कई का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र की घमरूर पंचायत में रविवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ (हिमकोफेड) के अध्यक्ष विक्रम शर्मा डिक्की ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रदेश सरकार के चार साल के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

डिक्की ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश में वर्तमान सरकार सत्ता में आई थी, उस समय सरकारी खजाना खाली था। पुराने कर्ज का ब्याज चुकाने के लिए भी ऋण लेना पड़ा था। उन्होंने भाजपा पर सरकार को बदनाम करने और दिल्ली जाकर हिमाचल को मिलने वाली धनराशि रुकवाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में उनकी पार्टी की सरकार दोबारा बनेगी।
कार्यक्रम के दौरान विक्रम शर्मा डिक्की ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई का मौके पर ही निपटारा किया। शेष समस्याओं के जल्द समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही अधिकारियों को आम जनता के कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें