फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बीड़ में 21 नवंबर से सजेगा ग्रेट हिमालय फूड फेस्टिवल

Tue, 04 Aug 2026 07:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीड़ (कांगड़ा)। होटल एसोसिएशन बीड़ की बैठक सोमवार को चौगान स्थित होटल में हुई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश और महामंत्री बलवंत राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन सीजन की समीक्षा के साथ-साथ 21 से 23 नवंबर तक प्रस्तावित ग्रेट हिमालय फूड फेस्टिवल की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि इस फेस्टिवल का आयोजन पूरे बीड़ बिलिंग क्षेत्र में भव्य स्तर पर किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को हिमालयी क्षेत्रों के पारंपरिक खानपान का स्वाद उपलब्ध कराना है। आयोजन का मुख्य आकर्षण हिमालयी खानपान प्रतियोगिता होगी।
इसके साथ ही क्षेत्र की विभिन्न प्रॉपर्टीज पर सांस्कृतिक सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि पर्यटकों को पैराग्लाइडिंग के साथ-साथ अन्य मनोरंजन के साधन भी मिल सकें। सतीश और बलवंत ने बताया कि इसी माह दोबारा बैठक कर अलग-अलग जिम्मेदारियों के लिए कमेटियां गठित की जाएंगी। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने इस आयोजन के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें