फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: युवक मौत मामले में आरोपी ग्रेडर मशीन चालक गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 07:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडवाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना नूरपुर के अंतर्गत चौकी कंडवाल के तहत फोरलेन निर्माण कंपनी में कार्यरत एक कामगार की मौत के मामले में पुलिस ने ग्रेडर मशीन के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेडर चालक भी फोरलेन निर्माण कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई कर मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को नागाबाड़ी में फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी ग्रेडर मशीन के नीचे आने से हेल्पर दीपक शर्मा पुत्र लेखराज निवासी पक्का टियाला, नूरपुर की मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतक परिजनों ने शव को सड़क में रखकर चक्का जाम कर दिया था। पुलिस ने परिजनों की ओर से लगाए गए जाम को रात 9ः00 बजे के करीब खुलवाकर शव को अपने कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया था। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
दीपक अपने परिवार का सबसे बड़ा सदस्य था और पीछे अपनी पत्नी तथा दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी मां और पिता बुजुर्ग हैं और स्वास्थ्य कारणों से कमजोर रहते हैं। दीपक शर्मा के छोटे भाई ने भी पठानकोट में एक निजी फर्म में काम करते हैं। मंगलवार को नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का ने मृतक के परिजनों से मिले और आर्थिक सहायता प्रदान की।
विज्ञापन

उधर, फोरलेन निर्माण कार्य में जुटी कंपनी ने भी मृतक दीपक शर्मा के परिजनों को मुआवजा दिया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि इस मामले में आरोपी, ग्रेडर चालक हरदीप निवासी पठानकोट के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है और मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से मृतक दीपक के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। साथ ही प्रशासन की ओर से एक लाख रुपये की राशि की फौरी राहत के तौर पर दे दी गई है। -गुरसिमर सिंह, एसडीएम, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें