फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में पर्यटन की है आपार संभावनाएं: राज्यपाल

विज्ञापन
पालमपुर में शहीद सौरभ कालिया के परिजनों से मुलाकात करते राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर - फोटो : Kangra
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन की बहुत संभावनाएं हैं और इसे बड़े स्तर पर विकसित किया जा सकता है। प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ाने में कार्य कर रही है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने पालमपुर में सौरभ वन विहार का दौरा किया। उन्होंने वन विहार का पूरा निरीक्षण किया और बोले कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्होंने यहां पर आकर कारगिल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद सौरभ कालिया की याद में बना सौरभ वन विहार बहुत अच्छा बना है। उन्होंने संतोष व्यक्त किया कि सौरभ वन विहार को बेहतर तरीके से विकसित किया जा रहा है, ताकि हमारी भावी पीढ़ी के मन में शहीद का स्मरण हमेशा बना रहे। राज्यपाल ने यहां पर सौरभ कालिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के युद्ध में हिमाचल के सर्वाधिक सैनिकों ने शहादत देकर मातृभूमि की रक्षा की। उन्होंने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों पर हमेशा गर्व रहेगा। उसके बाद राज्यपाल शहीद कैप्टन विक्रम बतरा के घर गए और उनके परिजनों से मिले। वहां पर उन्होंने शहीद बतरा की स्मृतियों को भी देखा और पिता जीएल बतरा और माता कमलकांत बतरा से मिलकर उनके अनुभवों को साझा किया। उसके बाद राज्यपाल शहीद कैप्टन सौरभ कालिया के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। राज्यपाल ने वहां पर शहीद सौरभ कालिया के बने म्यूजियम को देखा। साथ ही परिजनों से काफी देर तक बात की।
दोनों परिवारों ने शहीदों से जुड़ी यादों को उनके साथ साझा किया। इस मौके पर उपायुक्त निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक खुशहाल शर्मा, डीएफओ नितिन पाटिल, एसडीएम अमित गुलेरिया, डीएसपी गुरबचन सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें