फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी के चलते सरकार में घुट रहा था दम : रवि

Sat, 02 Mar 2024 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह रवि ने शुक्रवार को ज्वालामुखी भाजपा कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो घटनाक्रम चल रहा है, उससे साफ जाहिर है कि कांग्रेस के विधायकों का अपनी ही सरकार में हो रही अनदेखी होने के चलते उनका पार्टी में दम घुट रहा था। इस वजह से उन्होंने पार्टी से अलग होकर राज्यसभा चुनाव में अपना मतदान किया। उनकी लगातार अनदेखी की वजह से ऐसा हुआ है, सरकार में उथल-पुथल मची हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की चारों सीटों पर भारी विजय हासिल करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जो झूठे वादे करके सत्ता में कांग्रेस पहुंची है, उन्हें पूरा करना ही कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया है। इस मौके पर मंडल भाजपा अध्यक्ष अजय खट्टा, महामंत्री सुरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा और अन्य भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें