फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ते की राशि शीघ्र जारी करे सरकार : पवन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम जवाली की मासिक बैठक कल्पना पैलेस मैरा यूनिट प्रधान राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि दो वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बावजूद आज तक मार्च 2024 के बाद रिटायर कर्मचारियों को लीव इन कैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान नहीं किया गया। इसको लेकर पेंशनरों में सरकार और बोर्ड प्रबंधक के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 की अवधि के दौरान सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को आज तक रिवाइज लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी का भुगतान भी नहीं किया गया है और न ही 70 और 75 वर्ष आयु के पेंशनरों को बकाया राशि का भुगतान किया गया है। वहीं, 50 हजार रुपये की संशोधित वेतनमान की बकाया राशि की पहली किस्त की अदायगी भी नहीं की गई जबकि 20 प्रतिशत रिवाइज ग्रेच्युटी का भुगतान भी नहीं हुआ है। उन्होंने बोर्ड प्रबंधक वर्ग से सभी वित्तीय लाभों को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया है। इस अवसर पर इंजीनियर सुखदेव धीमान, ई.अजय धीमान, ई. प्रेम सिंह, यूनिट कोषाध्यक्ष रोशन चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर, रिटायर एसडीओ कृष्ण धीमान, ई. चैन सिंह पठानिया, ई. ठाकुर मोहिंदर सिंह, शाम सुंदर, पूर्ण सिंह, शमशेर सिंह, आदि पेंशनरों ने हिमाचल सरकार से केंद्र सरकार की तर्ज पर बकाया महंगाई भत्ता जो कुल 16 फीसदी बनता है, उसका शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें