ज्वालामुखी (कांगड़ा)। राष्ट्रीय पेंशनर्स महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय खट्टा और ज्वालामुखी इकाई के अध्यक्ष रामस्वरूप शास्त्री ने प्रदेश सरकार को दो टूक शब्दों में कहा है कि पेंशनर्स को हर माह की पहली तारीख को पेंशन सुनिश्चित की जाए। अन्यथा सरकार के खिलाफ संघर्ष का मार्ग अपनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अपनी जवानी के बेहतरीन समय को सरकार और जनता की सेवा में अर्पित करने वाले कर्मचारियों को यदि अपनी पेंशन के लिए गिड़गिड़ाना पड़े तो इस से बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में शीघ्र ही रणनीति बनाई जाएगी ताकि पेंशनर्स को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो सके।