फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल विकल्प का पत्र जारी करे सरकार : कृष्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। जिला कांगड़ा पेंशनर संघ के प्रधान कृष्ण स्वरूप शर्मा ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पेंशनरों के लिए मेडिकल विकल्प का पत्र जारी किया जाए। यह पहला मौका है, जब छठे वेतनमान आयोग के समय यह पत्र जारी नहीं हुआ। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पूर्व में जितने भी वेतनमान जारी हुए हैं, साथ ही सरकार की ओर से पेंशनरों के लिए मेडिकल विकल्प का पत्र जारी कर दिया जाता था। प्रदेश के बहुत से पेंशनर ऐसे हैं, जिनको फिक्स अथवा ओपन मेडिकल का लाभ नहीं मिल रहा है। वे मेडिकल लाभ से वंचित रह रहे हैं। पेंशनरों ने मेडिकल बिल संबंधित विभागों को दिए हैं लेकिन बजट के अभाव में उनको पैसों की अदायगी नहीं हुई है। उन्होंने मांग की है कि पेंशनरों के लिए जल्द मेडिकल बजट का प्रावधान किया जाए, जिससे स्वास्थ्य उपचार के लिए खर्च हुई राशि मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें