फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: लंबित 15 फीसदी महंगाई भत्ता शीघ्र जारी करे सरकार

Fri, 03 Jul 2026 01:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम की मैरा में आयोजित बैठक में हिस्सा लेते पेंशनर सामूहिक
विज्ञापन
राजा का तालाब (कांगड़ा)। प्रदेश राज्य विद्युत पेंशनर फोरम जवाली इकाई की मासिक बैठक मैरा में इकाई अध्यक्ष राम लुभाया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों ने प्रदेश सरकार से 15 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ता (डीए) और संशोधित वेतनमान का एरियर शीघ्र जारी करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

फोरम के राज्य उपाध्यक्ष पवन मोहल ने कहा कि कर्मचारी और पेंशनर लंबे समय से वित्तीय मामलों में भेदभाव झेल रहे हैं। लंबित डीए और एरियर जारी नहीं होने से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम श्रेणी अधिकारियों तक को सालाना एक से तीन लाख रुपये तक का आर्थिक नुकसान हो रहा है।
बैठक में स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले का भी विरोध किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि जब मौजूदा बिजली मीटर सही रीडिंग दे रहे हैं तो हजारों रुपये खर्च कर स्मार्ट मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश में कई स्थानों पर एलटी लाइनें जर्जर हैं और पेड़ों के बीच से गुजर रही हैं जिससे उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

फोरम ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगाने से पहले जर्जर एलटी लाइनों, पुराने सर्विस तारों और ट्रांसफार्मरों का सुधार किया जाए तथा बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए। बैठक में कर्म सिंह मन्हास, देवराज, मोहिंद्र सिंह ठाकुर, बाल कृष्ण कंदोरिया, सुखदेव विमान, कमल ठाकुर, चैन सिंह पठानिया और कीकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें