फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर को लेकर स्थिति स्पष्ट करे सरकार : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
परागपुर (कांगड़ा)। लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को प्रदेश की कांग्रेस सरकार को स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर जमकर घेरा और सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल खड़े किए। बलाहर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार को स्मार्ट मीटर को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में प्रदेश की जनता के बीच इन मीटरों को लेकर एक डर का माहौल बना हुआ है और लोग इसे सरकार की वसूली के रूप में देख रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री से पूछा कि क्या स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी जनता को मिल रही मुफ्त बिजली की सुविधा जारी रहेगी या यह केवल जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डालने का एक नया तरीका है। ठाकुर ने कहा कि यदि सरकार का उद्देश्य ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस को कम करना है, तो उसे इसके लाभों के बारे में जनता को विस्तार से बताना चाहिए। सांसद ने केवल बिजली के मुद्दे पर ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। यूजीसी से संबंधित हालिया घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का तहे दिल से स्वागत किया। वहीं, क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी उम्मीद जगाते हुए उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा के कैंपस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी पूरी कोशिश है कि इस साल अप्रैल-मई तक केंद्रीय विश्वविद्यालय का उद्घाटन कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने इस विश्वविद्यालय के लिए बजट को दोगुना किया है, इसीलिए उनकी यह दिली इच्छा है कि इस भव्य परिसर का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री के हाथों ही संपन्न हो। ठाकुर ने विश्वास जताया कि इस संस्थान के पूरी तरह शुरू होने से हिमाचल के युवाओं के लिए शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें