फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नडली से पालमपुर आ रही सरकारी बस रास्ते में हांफी

Sun, 27 Sep 2026 08:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पंचरुखी के नड्डली रास्ते में हाफी बस स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पंचरुखी (कांगड़ा)। पालमपुर डिपो की नडली वाया पंचरुखी रूट पर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस शनिवार सुबह रास्ते में ही खराब हो गई। इसके चलते जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के चंगर इलाके के लोगों और बस में सवार यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बस सुबह पालमपुर से नडली पहुंची थी, लेकिन वहां से वापस पालमपुर लौटते समय रास्ते में अचानक हांफ गई। स्थानीय पंचायत सदस्य कमल सहित ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गम चंगर क्षेत्र में पहले से ही बसों की आवाजाही काफी कम है। ऐसे में जो बसें भेजी जाती हैं, यदि वे भी बीच रास्ते में खराब हो जाएं तो दैनिक यात्रियों, स्कूली बच्चों और कर्मचारियों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।
ग्रामीणों ने मांग की है कि इस रूट पर भेजी जाने वाली बसों की नियमित तकनीकी जांच सुनिश्चित की जाए। उधर, एचआरटीसी पालमपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) नितेश शर्मा ने बताया कि बस में अचानक कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें