फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: दुकानों के आगे रखा सामान हटवाया, दो के काटे चालान

Tue, 11 Nov 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
नूरपुर के चौगान बाजार में सड़क पर सामान सजाने वालों को चेतावनी देते डीएसपी। -स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
नूरपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर नूरपुर शहर के चौगान बाजार में दुकानों के बाहर सड़क पर सामान लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। डीएसपी नूरपुर चंद्रपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नूरपुर शहर के मोड़ से लेकर बस अड्डा और चंबा मोड तक औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानों के आगे रखा सामान हटवाया गया और दो चालान किए गए। साथ ही भविष्य में सड़क पर सामान न लगाने की कड़ी हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदार नालियों के ऊपर और सड़क किनारे से सामान हटाते नजर आए। पुलिस ने यातायात में बाधा बना रहे वाहनों को भी हटवाया और सड़क पर वाहन खड़ा न करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने कहा कि शहर के अंदरूनी बाजार में भी अतिक्रमण और सड़क पर सामान सजाने पर रोक लागू रहेगी तथा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें