फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा को सौगात, अब नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश सरकार ने कांगड़ा में विकास कार्यों को लेकर नई इबारत लिख दी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में कई नई योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमंडल की बैठक में कांगड़ा के डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में वार्षिक रूप से 60 सीटों की क्षमता वाले नए बीएससी नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी दी गई। इसके संचालन के लिए विभिन्न श्रेणियों के 27 पद सृजित कर भरने को भी मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

वर्तमान में टांडा मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्कूल चल रहा है जिसमें प्रतिवर्ष 30 सीटों पर दाखिले होते हैं। अब कॉलेज के रूप में स्तरोन्नत होने पर यहां 60 सीटों पर बीएससी नर्सिंग हो पाएगी। कॉलेज में 20 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन भी बनकर तैयार हो चुका है। भवन में कमियों को दूर करने के लिए सरकार से दो करोड़ रुपये अतिरिक्त प्राप्त हुए हैं। इससे निचले हिमाचल की लड़कियों को रोजगार की दिशा में नए अवसर प्राप्त होंगे।
मंत्रिमंडल ने शिमला-धर्मशाला हवाई मार्ग पर उड़ान संचालन के लिए राज्य सरकार और अलाइंस एयर एविएशन लिमिटेड के मध्य समझौता ज्ञापन को 1 जुलाई, 2025 से 30 जून, 2026 तक के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया। मंत्रिमंडल ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से भूमि अधिग्रहण कार्यवाही के लिए भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्स्थापना में उचित मुआवजा और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा-26 के तहत समय सीमा को एक वर्ष के लिए यानी 16 अगस्त, 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। मंत्रिमंडल की बैठक में कांगड़ा जिला के पटवार सर्किल नलेटी के पुनर्गठन को मंजूरी दी गई। इसके तहत देहरा तहसील के महाल मसोटा और बलाहर क्षेत्र को हटाकर परागपुर तहसील के अंतर्गत पटवार सर्किल गढ़ में शामिल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें