कांगड़ा के घट्टा टोल प्लाजा पर वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। डेढ़ महीने के भीतर दूसरी बार बढ़ोतरी करते हुए कार का एकतरफा शुल्क 65 से बढ़ाकर 95 रुपये कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मटौर-कछियारी-शिमला हाईवे पर घट्टा में करीब डेढ़ महीने के भीतर टोल फिर बढ़ा दिया गया है। एक अक्तूबर से पहले कार का एक तरफ का शुल्क 25 रुपये लिया जा रहा था। एक अक्तूबर को इसे बढ़ाकर 65 रुपये और दोनों तरफ का 100 रुपये किया गया था। अब इसे बढ़ाकर एक तरफ का 95 और दोनों तरफ का 145 रुपये कर दिया गया है। अन्य वाहनों की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
उधर, घट्टा स्थित टोल प्लाजा को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग को लेकर शनिवार को सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में कांगड़ा में बैठक हुई। इसमें विधायक पवन काजल, एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग और चंगर क्षेत्र की 15 पंचायतों के प्रतिनिधियों सहित टोल संघर्ष समिति एवं ट्रांसपोर्टरों ने हिस्सा लिया। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर इस बैठक में नहीं पहुंचे, जिस पर सांसद और विधायक ने उनके खिलाफ विधानसभा और लोकसभा में प्रिविलेज मोशन लाने की बात कही। लोगों ने टोल दरें बढ़ाने का विरोध किया है।
Trending Videos
पुराना शुल्क
कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन 65, 100 और 2210 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन और मिनी बस 105, 160 और 3570 रुपये, बस या ट्रक (दो एक्सल) 225, 340 और 7480 रुपये, तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 245, 370 और 8155, भारी निर्माण मशीनरी, अर्थ मूविंग उपकरण और मल्टी एक्सल वाहन (चार से छह एक्सल) का 350, 525 और 11725, सात और इससे अधिक एक्सल का 430, 645 और 14275 रुपये।
नया शुल्क
कार, जीप, वैन और हल्के मोटर वाहन के 95, 145 और 3,210 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन, हल्के माल वाहक वाहन और मिनी बस के 155, 235 और 5,180 रुपये, बस या ट्रक (दो एक्सल) 325, 490 और 10,855 रुपये, तीन एक्सल वाले व्यावसायिक वाहन 355, 535 और 11,840, भारी निर्माण मशीनरी, अर्थ मूविंग उपकरण और मल्टी एक्सल वाहन (चार से छह एक्सल) का 510, 765 औ 17,020, सात और इससे अधिक एक्सल का 620, 930 और 20,720 रुपये।
टोल प्लाजा की दरें नियमों के तहत बढ़ाई गई हैं। इसमें कछियारी से दौलतपुर सुरंग तक के नए बने मार्ग को जोड़ा गया है। जो लोग घट्टा टोल प्लाजा को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनका प्रदर्शन न्यायसंगत नहीं है। - राकेश यादव, परियोजना अधिकारी, हमीरपुर