फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घट्टा टोल संघर्ष समिति ने बनाई आंदोलन की रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। घट्टा टोल प्लाजा के विरोध में संघर्षरत घट्टा टोल संघर्ष समिति ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति तैयार कर ली है। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत कार्यालय तकीपुर में समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता तकीपुर पंचायत प्रधान पवी लाल और बीडीसी सदस्य हर्ष मोहन ने की। इसमें समिति के सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों, वाहन चालकों और क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने भाग लिया। बैठक में टोल प्लाजा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 7 दिसंबर को सुबह 10 बजे जिलाधीश कांगड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा जाएगा। ज्ञापन के जरिए घट्टा टोल प्लाजा से जुड़ी परिस्थितियों और कथित अनियमितताओं को सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और टोल प्लाजा को उचित स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की जाएगी।
समिति ने स्पष्ट किया कि कांगड़ा के सांसद से मिले आश्वासन के अनुरूप लोकसभा सत्र तक आंदोलन स्थगित रखा गया है। हालांकि, समिति ने चेतावनी दी कि यदि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं लेती है तो शीतकालीन सत्र के बाद पहले से भी बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में सदस्यों ने क्षेत्र की जनता, ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर लगभग आधी दर्जन से अधिक पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें