फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: यातायात के लिए खुला घटनालू पुल

Fri, 13 Mar 2026 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
पठानकोट-मंडी फोरलेन पर घटनालू पुल पर यातायात बहाल। संवाद
विज्ञापन
फुट ओवर ब्रिज से राहगीरों को मिलेगी बेहतर सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शाहपुर (कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन बनने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। फोरलेन परियोजना के तहत घटनालू खड्ड पर बना आधुनिक पुल अब पूरी तरह तैयार हो गया है। प्रशासन ने इस पुल को यातायात के लिए खोल दिया है। पुल के दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है।
घटनालू में पुराने और तंग पुल के कारण आए दिन लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब वाहन चालकों को स्थायी निजात मिल गई है। नया पुल के शुरू होने से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि भारी वाहनों की आवाजाही भी सुगम हो गई है। इसके साथ ही फोरलेन मानकों के अनुरूप बने इस पुल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स:
पैदल चलने वालों के लिए फुट ओवर ब्रिज का तोहफा

वाहनों के साथ राहगीरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसी कड़ी में पुल के समीप ही फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। यह ब्रिज स्थानीय ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए मददगार साबित होगा। पुल शुरू होने और फुट ओवर ब्रिज के निर्माण से क्षेत्र के व्यापारियों और आम जनता में खुशी का माहौल है।
लोगों का कहना है कि फोरलेन का काम पूरा होने से कांगड़ा और मंडी के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे पर्यटन और स्थानीय व्यापार को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें