फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताउते तूफान में घरोह का पवन लापता, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
डरोह (कांगड़ा)। ताउते तूफान में जिला कांगड़ा के घरोह (झिकड़) निवासी पवन कटोच पुत्र जगरूप कटोच लापता हो गया है। वह कर्नाटक की यूएससीएल अंडर वाटर सर्विसेस कंपनी लिमिटेड में बतौर डाइवर कार्यरत है।
विज्ञापन

15 मई को वह अपने अन्य सात साथियों के साथ एक बोट में समुद्र में गया था। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे वापसी में उनकी बोट तेज तूफान में पलट गई। 14 मई को पवन की आखिरी बार अपने परिजनों से बात हुई थी। 15 मई को आए भयंकर ताऊते तूफान की खबर सारे टीवी चैनलों पर आने लगी, तो परिजन हताश हो गए।
उन्होंने पवन से काफी बार फोन से संपर्क करना चाहा, लेकिन हो न सका। पवन के पिता जगरूप कटोच ने बताया कि वह बीते छह दिनों से कंपनी को फोन कर रहे हैं, लेकिन आज दिन तक किसी भी प्रकार की कोई बात नहीं हुई है। उधर, कंपनी के किसी भी अधिकारी और कर्मचारी ने परिजनों को आधिकारिक तौर पर सूचित नहीं किया है। सारा परिवार सदमे में है। पवन के दो छोटे बेटे हैं। बूढ़े माता-पिता और पत्नी मोनिका का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता जगरूप ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व जिला कांगड़ा के जिलाधीश से गुहार लगाई है कि वे उनके बेटे को तलाशने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें