फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: घाड़ को मिली 23 लाख की सिंचाई योजना, 35 परिवारों को फायदा

विज्ञापन
संपर्क मार्ग टोपू बस्ती का विधिवत लोकार्पण करते हुएविधायक अशीष बुटेल। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र पालमपुर के विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को पंचायत घाड़ में जाइका चरण-2 के तहत 23 लाख रुपये से निर्मित बहाव सिंचाई योजना वलेहड़ कूहल का लोकार्पण किया। इसी के साथ उन्होंने 27 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना नुआड़ा कूहल का शिलान्यास भी किया। इससे पहले विधायक ने लगभग 12 लाख रुपये की लागत से संपर्क मार्ग टोपू बस्ती का भी विधिवत लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विधायक ने कृषि विभाग की जाइका परियोजना के तहत एकदिवसीय जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वलेहड़ कूहल से ग्राम पंचायत घाड़ के 35 परिवारों की लगभग 300 कनाल भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। इसी पंचायत के 50 परिवारों की लगभग 370 कनाल भूमि की सिंचाई सुविधा के लिए बहाव सिंचाई योजना नुआड़ा कूहल का शिलान्यास किया। कूहल के निर्माण कार्य पर 27 लाख व्यय होंगे। उन्होंने कहा कि टोपू बस्ती के लिए काफी समय पहले से सड़क सुविधा की मांग थी, जिसे आज अथक प्रयासों से पूर्ण कर दिया गया है। यहां के लोगों को अब बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर शिव मंदिर भवन सराय के शेष बचे कार्य को पूर्ण करने के लिए दो लाख, सरस्वती महिला मंडल के दो भवनों के निर्माण के लिए दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, पंचायत उप प्रधान ललिता बलिया, जिला परियोजना प्रबंधक पालमपुर डॉ. योगेंद्र पाल कौशल, विषय बाद विशेषज्ञ डॉ. रजनीश शर्मा और खंड परियोजना प्रबंधक पालमपुर डॉ. अमित भूषण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें