फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप ऑपरेटरों से सफाई करवाना अनुचित : करनैल

Tue, 07 Apr 2026 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली में जिला कांगड़ा इंटक की बैठक के दौरान सदस्य। स्रोत: इंटक
विज्ञापन
इंटक ने जवाली में की बैठक, सतपाल सत्ती की के बयान पर जताया कड़ा विरोध
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसीजवाली/रैहन (कांगड़ा)। जिला इंटक की बैठक सोमवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह जवाली में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष करनैल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने विधानसभा सत्र में विधायक सतपाल सत्ती की ओर से पंप ऑपरेटरों को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पंप ऑपरेटर क्लास-3 कर्मचारी हैं और उनको दराती देकर पंप हाउस की सफाई करवाना अनुचित है।
यह कार्य चौकीदार अथवा मल्टी टास्क वर्कर का है। उन्होंने कहा कि इंटक कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रही है और भविष्य में भी किसी भी सरकार के कर्मचारी विरोधी फैसलों का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें पदोन्नति नियमों के अनुसार वर्ष में दो बार पदोन्नति सुनिश्चित करने, 31 दिसंबर 2025 तक सभी वर्गों की वरिष्ठता सूची को अंतिम रूप देने और सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उचित वेतनमान के तहत बकाया राशि का भुगतान करने की मांग शामिल रही।
इसके अलावा पंप हाउसों में चौकीदारों की नियुक्ति, तकनीशियनों को फोरमैन पद पर पदोन्नति देने, फील्ड कर्मियों से फील्ड में ही ड्यूटी लेने और उन्हें साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होगा। बैठक में फतेहपुर, इंदौरा, जवाली, हरिपुर और नूरपुर क्षेत्रों के इंटक पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें