डाढ में भाजपा प्रशिक्षण शिविर में मौजूद विधायक पवन काजल व अन्यस्त्रोत संगठन
पालमपुर (कांगड़ा)। संगठनात्मक जिला भाजपा कांगड़ा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन डाढ में प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद प्रो. सिकंदर कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने पार्टी के आगामी रोडमैप, संगठन विस्तार और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य ग्राम केंद्र और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाना है, ताकि समाज के हर वर्ग, युवा, महिला और किसान तक सीधी पहुंच बनाई जा सके।
सिकंदर कुमार ने प्रदेश सरकार पर विकास कार्यों में विफल रहने और जनता से किए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के बीच रखने का काम कार्यकर्ता करेंगे।
इस अवसर पर विधायक पवन काजल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।