लाड़थ पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान संजीव खट्टा एवं प्रबंधक कमेटी बल्ले दा पीर छिंज दंगल की बड़
राजा का तालाब (कांगड़ा)। अजनाला के गौरव पहलवान ने पंजाब के घूगी पहलवान को हराकर ऐतिहासिक बाबा बल्ले दा पीर लाड़थ दंगल की बड़ी माली अपने नाम की। विजेता पहलवान को 31 हजार रुपये प्रदान किए गए। बुधवार देर रात संपन्न हुए दंगल में हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के पहलवानों ने दांवपेच दिखाए।
दंगल से पहले हल्दून घाटी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा बल्ले दा पीर मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। दोपहर बाद मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से पारंपरिक झंडा रस्म अदा की गई जिसके बाद कुश्तियों का शुभारंभ हुआ। छोटी माली के लिए युवराज और जगदेव के बीच मुकाबला हुआ। यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। दोनों पहलवानों को 25-25 हजार रुपये की नकद पुरस्कार राशि दी गई। तीसरी माली में रोहतक के बूगेल पहलवान ने अमृतसर के सुनील कुमार को हराकर जीत हासिल की। दंगल में आयोजित करीब 50 कुश्तियां दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस अवसर पर लाड़थ पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान एवं मंदिर प्रबंधक संजीव खट्टा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक कमेटी के सदस्य कमल किशोर, कुलतार चंद, किशोरी राम, राजकुमार, संजय खट्टा, रजनीश चौधरी, राजीव खट्टा, जगतार सिंह, विजय कुमार, हंस राज, रवि शर्मा, अशोक शर्मा और बलदेव ठाकुर सहित अन्य लोगों ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।