फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: बायोगैस प्लांट में दो माह से कचरा निस्तारण ठप

Sat, 14 Nov 2026 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के कचरे के निस्तारण के लिए चरान खड्ड के निकट स्थापित बायोगैस प्लांट दो माह से बंद पड़ा है। पांच मीट्रिक टन प्रतिदिन कचरा प्रसंस्करण क्षमता वाला यह संयंत्र एक एजिटेटर खराब होने के कारण ठप है। नगर निगम के अनुसार एजिटेटर की मरम्मत में दिसंबर तक का समय लगेगा।
विज्ञापन

करीब सवा दो करोड़ रुपये की लागत से स्थापित इस प्लांट में शहर के जैविक कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण कर बायोगैस तैयार की जाती है। एजिटेटर प्लांट के भीतर जैविक कचरे और अन्य सामग्री को मिलाने का काम करता है। कचरा प्रबंधन व्यवस्था में प्लांट की भूमिका फिलहाल शून्य हो गई है।
-
बायोगैस प्लांट का एजिटेटर खराब है। इसके चलते फिलहाल इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। निगम की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं कि इसमें दो एजिटेटरों की व्यवस्था की जाए और प्लांट को अपग्रेड किया जाए। इस सारी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए दिसंबर तक का समय लगेगा। इसके बाद प्लांट दोबारा कार्य करना शुरू करेगा। -जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें