फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: योल में कूड़ा उठाने वाली गाड़ी सात दिन से बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
योल (कांगड़ा)। पूर्व में अपनी सफाई व्यवस्था के लिए पहचाने जाने वाला योल क्षेत्र इन दिनों कूड़ा प्रबंधन की अव्यवस्था से जूझ रहा है। कूड़ा उठाने वाली गाड़ी पिछले सात दिन से बंद पड़ी है। इसके चलते गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। रात के समय कई जगह कूड़ा जलाए जाने से जहरीली हवा फैल रही है और स्थानीय लोग स्वास्थ्य को लेकर चिंता में हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी अनिल, सागर, राजेश, विकास और कुलदीप आदि का कहना है कि छावनी प्रशासन के समाप्त होने और पंचायतीराज व्यवस्था लागू होने के बाद सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई गई है। कूड़ा उठाने की नियमित सुविधा अचानक बंद कर दी गई, जिसके बाद लोगों ने मजबूरी में घरों का कूड़ा खुले स्थानों, खड्डों और नालों में फेंकना शुरू कर दिया है। लोगों ने सवाल उठाया है कि जब धर्मशाला, दाड़ी और सिद्धबाड़ी क्षेत्रों का कूड़ा उठाया जा रहा है तो योल को इसमें क्यों बाहर रखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासनिक और राजनीतिक खींचतान का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
व्यापार मंडल योल के अध्यक्ष अक्षित मैनी ने कहा कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी बंद होने के बाद पूरे क्षेत्र में गंदगी फैलनी शुरू हो गई है। लोग आपस में बहस और विवाद तक कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से सफाई व्यवस्था को तुरंत बहाल करने की मांग की। कुछ ही दिन बाद तपोवन में विधानसभा बैठेगी। स्थानीय लोग उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशासन जल्द ठोस कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें