लंबागांव (कांगड़ा)। क्षेत्र के गंदड़, कुरु, कैलन और शयारा को आपस में जोड़ने वाली संपर्क सड़क पर 5 अक्तूबर से एक माह के लिए सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस मार्ग पर सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है, जो 5 नवंबर तक चलेगा। लोक निर्माण विभाग बालकरूपी के सहायक अभियंता नरेंद्र ने बताया कि निर्माण कार्य को सुचारू और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए यातायात को रोका गया है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे 5 अक्तूबर से 5 नवंबर की अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और विभाग का सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य पूरा होते ही सड़क पर यातायात फिर से बहाल कर दिया जाएगा। संवाद