फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जम्मू में सड़क हादसे में गाहलियां निवासी की मौत

Tue, 25 Feb 2025 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी उपमंडल की ग्राम पंचायत गाहलियां के राकेश कुमार (55) की जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसे में मौत हो गई। राकेश की बेटी की शादी अगले साल फरवरी में तय हुई थी, जिसकी घर में तैयारी चल रही थी। जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से जम्मू आ रही एक बस अंधेरे में मांडा, राम के मोड़ों पर 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी थी। इस हादसे में बस चालक राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार 17 यात्री घायल हो गए। सोमवार को पैतृक गांव में राकेश कुमार का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन


राकेश कुमार 1990-91 से बतौर बस चालक कार्यरत थे, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा उनकी जिंदगी छीन ले गया। राकेश कुमार के भाई संजय कुमार ने बताया कि परिवार बेटी की शादी की तैयारियों में व्यस्त था , लेकिन इस अनहोनी ने सब कुछ उजाड़ दिया। ज्वालामुखी उपमंडल की ग्राम पंचायत गाहलियां के प्रधान महिंद्र सिंह, उपप्रधान अनिल कुमार ने इस दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और परिवार के लिए गहरा आघात बताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें