फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: एयरपोर्ट विस्तार के विरोध में बंद रहेगा गगल बाजार

Tue, 27 Feb 2024 01:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गगल (कागड़ा)। कांगड़ा हवाई अड्डा के विस्तारीकरण के विराेध में गगल व्यापार मंडल और विभिन्न पंचायत के लाेगाें ने 27 फरवरी काे गगल की पूरी मार्केट काे बंद और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। गगल व्यापार मंडल के प्रधान देवेंद्र कोली ने इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा और मुख्यमंत्री सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू और टूरिज्म मंत्री काे ज्ञापन भेज दिया है। कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण से बहुत सारे घर और दुकानें और उद्योग इसकी जद में आ रहे हैं, जाे कि कतई मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


जैसा की सरकार ने एयरपोर्ट के एक्सटेंशन के लिए योजना बनाई है, उसके संदर्भ में हमारी कुछ मांगे हैं, उन मांगों को या तो सरकार पूरी करें अथवा एयरपोर्ट एक्सटेंशन का काम बंद करें। हमें एयरपोर्ट एक्सटेंशन से कोई परहेज नहीं है, अगर गगल एयरपोट बनने से किसी रूप में सरकार कांगड़ा को टूरिस्ट हब बनाकर डवेलपमेंट करना चाहती है तो करें, परंतु जो लोग यहां बसे हुए हैं, उनको कहीं और बसाने का काम भी सरकार ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें