फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शराब ठेके में लूटपाट का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 30 Sep 2023 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। मंगलवार रात आलमपुर में शराब के ठेके पर लूटपाट करने वाले फरार चल रहे चौथे आरोपी को भी लंबागांव पुलिस ने आलमपुर में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजय कुमार उर्फ चिल्लू गांव अबोंटा डाकघर गगरेट तहसील घनीरी जिला ऊना के रूप में हुई है। आलमपुर में मंगलवार रात को शराब के ठेके के शेल्टर की कुंडी तोड़कर के दराट के बल पर चार युवकों ने नकदी व शराब की लूटपाट की थी। इनमें पुलिस ने तीन आरोपियों संजय, विशाल व अमित को बुधवार को ही गिरफ्तार कर लिया था लेकिन ऊना का यह रहने वाला चौथा आरोपी फरार हो गया था। लंबागांव पुलिस के एसएचओ प्रेमपाल शर्मा ने बताया कि आलमपुर शराब ठेके में लूटपाट के मामले में संलिप्त चौथे आरोपी अजय कुमार उर्फ चिल्लू को भी आलमपुर में गिरफ्तार कर लिया है। उसे शनिवार को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें