फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: मंदिर सराय से चोरी हुए चार मोबाइल, पुलिस खाली हाथ

Sat, 31 May 2025 05:13 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा। माता श्री बज्रेश्वरी मंदिर के साथ सराय में सोये हुए श्रद्धालुओं के चार मोबाइल चोरी हो गए। इस संबंध में श्रद्धालुओं ने पुलिस थाना कांगड़ा में शिकायत भी दर्ज करवाई थी और यह मामला वीरवार रात लगभग 12 बजे के करीब हुआ था लेकिन 24 घंटे के बाद भी कांगड़ा पुलिस के हाथ खाली हैं।
विज्ञापन

मंदिर की सराय में कोई अज्ञात व्यक्ति घुसा और मोबाइल फोन चोरी करके चला गया, लेकिन वहां पर तैनात सुरक्षा कर्मी को इसकी कानों-कान भनक नहीं लगी। हालांकि मंदिर सराय में सीसीटीवी भी लगे हैं, उसके बावजूद पुलिस खाली हाथ है। पुलिस का मानना है कि अज्ञात चोर ने सीसीटीवी से भी छेड़छाड़ कर कैमरे को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया था। यह सराय मंदिर ट्रस्ट की है और मंदिर भवन के साथ ही है। इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने बताया कि मंदिर की सराय में मोबाइल फोन चोरी हाेने का मामला आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला वीरवार रात है और पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें