फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: शाहपुर के सारनू में जल्द लोकार्पित होगा फोरलेन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में 17 किलोमीटर क्षेत्र में फोरलेन का निर्माण प्रगति पर है। इसमें दो बड़े पुल सारनू और चंबी में बन रहे हैं। साथ ही दर्जनों छोटी-बड़ी पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है। शाहपुर के नजदीक बन रहा बड़ा ब्रिज अब कुछ ही माह में लोकार्पित हो जाएगा। इस ब्रिज को बनाने के लिए सात डबललेन पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। इसके बाद यहां कॉलम रखकर लेंटर डाला जाएगा। ब्रिज के बनने से सारनू में जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। वर्तमान में सारनू में सिंगललेन पुल काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। वाहन चालकों को अक्सर जाम की स्थिति का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

फोरलेन निर्माण में शाहपुर क्षेत्र के पैड़ गांव से लेकर राजोल तक 17.5 किलोमीटर एरिया में काम चल रहा है। निर्माण में साढ़े 17 हेक्टेयर प्राइवेट व पौने पांच हेक्टेयर से ज्यादा सरकारी भूमि दायरे में आई है। जमीन का कुल आंकड़ा 22 हेक्टेयर से ज्यादा है। शाहपुर में कुल 644 निजी व सरकारी स्ट्रक्चर यहां फोरलेन की जद में आए हैं। पैड (मंजग्रां) से लेकर लगभग द्रमण तक काम पूरा हो चुका है। इसके बाद द्रमण से लेकर सारनू तक पूरे हाइवे को उखाड़ दिया है। पुहाड़ा से लेकर रैत तक लगभग 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। चंबी में भी एक बड़े ब्रिज का काम चला है। इस ब्रिज के पिलर भी तैयार हो चुके हैं। इसके बाद फोरलेन का चौथा हिस्सा लदवाडा लेकर राजोल तक है। यहां पर भी 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुल मिलकर द्रमण से लेकर सारनू तक फोरलेन के बड़े हिस्से का काम इस समय चला हुआ। अगर ये हिस्सा पूरा हो जाता है तो शाहपुर में लगभग फोरलेन का काम पूरा हो जाएगा।

ब्रिज का काम पिछले दो साल से चल रहा है, लेकिन दो साल में बरसात के कारण काम प्रभावित हो रहा है। अब ब्रिज के पिसर बनकर तैयार हो चुके हैं। कुछ ही महीने में ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अकांक्ष, साइट इंचार्ज, फोरलेन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें