गगल (कांगड़ा) गगल हवाई अड्डे के पास फोरलेन की अलाइनमेंट एक माह के अंदर राजोल से लेकर ठानपुरी तक हो जाएगी। उपायुक्त हेमराज बैरवा से फोरलेन की अलाइनमेंट के बारे में पूछे गए सवाल में उनको गगल हवाई अड्डे के भूमि अधिग्रहण होने के चलते इस भूमि अधिग्रहण में विस्थापित होने वाले लोगों को भूमि खरीदने और घर बनाने की चिंता सताने लगी है।
लोग फोरलेन की अलाइनमेंट के इंतजार में बैठे हैं कि फोरलेन हवाई अड्डे के ऊपरी क्षेत्र से बनेगी या निचले छोर से बनेगी। लोग नहीं चाहते कि वे घरों के लिए जमीन खरीद कर मकान का काम शुरू करें और कहीं वह जगह भी फिर से फोरलेन की जद में न आ जाए। कई लोग गगल हवाई अड्डे के निचले छोर से फोरलेन के निकलने की बात कर रहे हैं, तो कई लोग हवाई अड्डे के ऊपरी भाग से फोरलेन निकलने की बात कर रहे हैं। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि एक महीने के भीतर राजोल से ठानपुरी तक की अलाइनमेंट भी हो जाएगी।