फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चार फ्लाइंग स्क्वायड की निगरानी में हो रहीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

Tue, 10 Mar 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। एक अप्रैल तक चलने वाली इन परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सीसीटीवी की निगरानी के साथ चार फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्ते) भी नजर बनाए रखे हुए हैं। इनमें उच्च शिक्षा, प्रारंभिक शिक्षा, गुणवत्ता शिक्षा उपनिदेशक और उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में उड़नदस्ते बोर्ड द्वारा स्थापित केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुल्लू में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए 134 केंद्र स्थापित किए हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुल्लू देशराज डोगरा ने कहा कि जिला में चार उड़नदस्ते बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने और प्रभावी व्यवस्था करने के लिए काम कर हैं। तीन मार्च से जारी परीक्षाओं में अब तक न दसवीं और न 12वीं कक्षा में नकल का कोई मामला सामने आया है। अभी तक परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण करवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें