फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नाले का बहाव बदलने से चार परिवार बेघर होने की कगार पर

Thu, 23 Jul 2026 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
जवाली की नियांगल पंचायत में खतरे की जद में आए घरों के परिवारों के साथ बातचीत करते पूर्व भाजपा व
विज्ञापन
कोटला (कांगड़ा)। मंगलवार सुबह हुई भारी बारिश के कारण नियांगल पंचायत में नाले का बहाव बदलने से करीब 15 घरों पर खतरा मंडरा रहा है। चार परिवार बेघर होने की कगार पर पहुंच गए हैं। बुधवार को भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर अर्जुन सिंह ने राहत टीम संग प्रभावितों चैन सिंह, मदन सिंह, सागर सिंह व प्यार सिंह के घर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रभावित परिवारों के तुरंत राहत व पुनर्वास का अनुरोध किया। अर्जुन सिंह ने कृषि मंत्री चंद्र कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मंत्री ने फोन पर भी लोगों का हाल-चाल नहीं जाना। इस दौरान पंचायत प्रधान शीला देवी व उपप्रधान कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें