फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: जसूर बाजार में भीख मांगते पकड़े चार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। बाल संरक्षण टीम कांगड़ा ने पुलिस प्रशासन की टीम के सहयोग से जसूर बाजार में चार बच्चों को भीख मांगते पकड़ा गया है। बाल संरक्षण कांगड़ा के प्रभारी मनमोहन चौधरी ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1098 के माध्यम से कुछ बच्चों के जसूर बाजार में भीख मांगने की शिकायत मिली। बच्चे आने-जाने वाले लोगों को भीख मांग कर तंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए टीम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नूरपुर पुलिस स्टेशन से दो पुलिस अधिकारी मोंटी गुलेरिया व रेखा और चाइल्ड हेल्पलाइन टीम से पर्यवेक्षक डिंपल और केस वर्कर अनीता देवी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें