फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra: भारत-पाक युद्धों का हिस्सा रहे खुंडियां लगड़ू के पूर्व सैनिक का निधन

Wed, 06 Aug 2025 04:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)

सार

पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि नायक चौधरी अप्रैल 1963 में सेना की मेडिकल कोर में भर्ती हुए थे तथा 1965 और 1971 भारत-पाक युद्धों के सक्रिय हिस्सा रहे थे।
विज्ञापन
पूर्व सैनिक नायक चौधरी राम का निधन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत तहसील खुंडियां की उपतहसील लगड़ू के गांव माहड़ के 85 वर्षीय पूर्व सैनिक नायक चौधरी राम का मंगलवार देर रात बीमारी से निधन हो गया। पूर्व सैनिक लीग खुंडियां के चेयरमैन रिटायर्ड कर्नल एमएस राणा ने बताया कि नायक चौधरी अप्रैल 1963 में सेना की मेडिकल कोर में भर्ती हुए थे तथा 1965 और 1971 भारत-पाक युद्धों के सक्रिय हिस्सा रहे थे। 1979 में 16 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए थे।

विज्ञापन


 कुछ वर्षों तक साइकिल की कंपनी में भी कार्यरत रहे थे। वह बड़े मिलनसार व सामाजिक व्यक्तित्व के थे। बुधवार को अंतिम संस्कार पर इलाके के कैप्टन बाबू राम ने थल सेनाध्यक्ष की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए। पूर्व सैनिक की अंतिम यात्रा में इलाके के दर्जनों पूर्व सैनिक और गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए और  दिवंगत पूर्व सैनिक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें