फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: नगरोटा सूरियां से विकास खंड को शिफ्ट करने के विरोध में उतरे पूर्व सीपीएस भारती

Sat, 14 Jun 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
ब्लॉक स्थानांतरण अधिसूचना के विरोध के दूसरे दिन शुक्रवार को धरने पर बैठने वालों का स्वागत करते
विज्ञापन
बरियाल (कांगड़ा)। विकास खंड नगरोटा सूरियां को जवाली स्थानांतरित करने की अधिसूचना के विरोध में अब पूर्व सीपीएस और कृषि मंत्री चंद्र कुमार के पुत्र नीरज भारती भी उतर आए हैं। उन्होंने भी अनशन पर बैठे ग्रामीणों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रभावित पंचायतों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बैठक कर परामर्श करेंगे और अधिसूचना को रद्द करवाने के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे और अगर बात नहीं बनी तो ग्रामीणों के साथ वह भी धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन


उधर, ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति ने नीरज भारती के इस निर्णय का स्वागत किया है। नीरज भारती अगर ब्लॉक मुख्यालय स्थानांतरण अधिसूचना रद्द करवाने के लिए नगरोटा सूरियां क्षेत्र की जनता का साथ देते हैं तो राजनीति से ऊपर उठकर जनहित में उनकी यह एक नई पहल होगी। लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवम भारत जोड़ो अभियान की परिषद के सदस्य पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि खंड नगरोटा सूरियां को जवाली शिफ्ट करने के विरोध में नीरज भारती का भी समर्थन करना एक सही सोच है।

दूसरे दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन
ब्लॉक मुख्यालय स्थानांतरण के विरोध में क्रमिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय उपाध्याय, पूर्व उपप्रधान जोगिंदर शर्मा, हीरा सिंह, अशोक कुमार और रमेश सिंह ने धरना दिया। ब्लॉक बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक संजय महाजन ने बताया कि रोजाना 24 घंटे बाद क्रमिक धरने पर पांच ग्रामीण बैठा करेंगे। भाजपा नेता संजय गुलेरिया ने धरने पर बैठने वालों का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्लॉक पंचायत समिति उपाध्यक्ष धीरज अत्री, पंचायत खब्बल प्रधान रिंपल कुमारी, वार्ड पंच चंचला देवी, सविता देवी और कथोली पंचायत प्रधान जीएस बेदी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें