फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: पेड़ नहीं...स्मार्ट रोड के लिए वन निगम बन गया रोड़ा

Tue, 27 Feb 2024 01:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश के पहले स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य में हिमाचल प्रदेश वन निगम रोड़ा बना हुआ है। स्मार्ट सिटी ने स्मार्ट रोड की जद में आने वाले 17 पेड़ों को काटने की अनुमति ले ली है, इसके बावजूद इस पेड़ों को कटवाने के लिए वन निगम के अधिकारी आगे नहीं आ रहे हैं। इस वजह से कोई जगहों पर स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। अभी तक जोनल अस्पताल के बाहर केवल छह पेड़ों को काटा गया है और वहां पर कार्य को लगभग पूरा कर लिया गया है। अन्य क्षेत्रों में खोदाई का काम चला हुआ है, मगर पेड़ खोदाई कार्य के बीच आ रहे हैं, इस वजह से कार्य धीमा हो गया है। जब तक इस पेड़ों को नहीं काटा जाता, तब कार्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। पहले ही काफी धीमी गति के चल रहे स्मार्ट रोड के निर्माण कार्य चल रहा है और अब इस समस्या के कारण भी कार्य लेट हो रहा है।
विज्ञापन

ऐसे ही चलता रहा तो निर्धारित समय तक इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। कोतवाली स्थिति निजी मॉल के पास और पर्यटन और जल शक्ति विभाग के बाहर नालियां खोदने का काम चला हुई है, लेकिन वहां पर बड़े पेड़ निर्माण कार्य में रोड बन रहे हैं। अनुमति होने के बाद भी पेड़ों को नहीं काटा जा रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय से लेकर कोतवाली बस अड्डा तक पहला स्मार्ट रोड बनाया जा रहा है। इसमें बिजली की तारों के साथ सीवरेज की पाइप आदि को अंडर ग्राउंड किया जाना है। साथ ही राहगीरों को चलने के लिए फुटपाथ की सुविधा मिलेगी। मगर कई अड़चनों के चले निर्माण कार्य को गति नहीं मिल पा रही है।

अब स्मार्ट रोड के कार्य को तेजी से किया जा रहा है, लेकिन सड़क किनारे पेड़ न कटने के कारण परेशानी हो रही है। 17 पेड़ों को काटने की अनुमति मिल गई है, मगर वन निगम की ओर से पेड़ों को नहीं कटवाया नहीं जा रहा है, जिस वजह से कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

केवल शर्मा, एसडीओ, स्मार्ट सिटी धर्मशाला
स्मार्ट रोड की जद में आने वाले छह पेड़ों को कटवा दिया गया है और बाकि पेड़ों को काटना है, मगर स्मार्ट रोड का ठेकेदार कहीं ओर व्यस्त है। जल्द ही अन्य 11 पेड़ों को भी कटवा दिया जाएगा, जिससे की स्मार्ट रोड का कार्य चल सके।
विज्ञापन

नरेश कुमार, डिविजनल मैनेजर, वन निगम धर्मशाला जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें