फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: कांगड़ा-चंबा की वन समितियों को किया सम्मानित

Thu, 05 Jun 2025 01:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने देहरा में केएफडब्ल्यू परियोजना के अंतर्गत वनों के संरक्षण और बेहतर कार्य करने वाली जिला कांगड़ा और चंबा की ग्राम वन प्रबंधन समितियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रकृति और वनों के संरक्षण के इस अभियान में आगे आने का आह्वान किया। परियोजना के तहत दोनों जिलों में 13,300 हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण और भूमि बचाव का कार्य किया है। कांगड़ा और चंबा जिला में 8300 हेक्टेयर भूमि पर 61 हजार पौधे लगाए गए हैं जबकि शेष भूमि से लैंटाना हटाई है। यह परियोजना 30 मार्च, 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने राज्य स्तर पर वर्ष 2021-22 के लिए प्रथम पुरस्कार देहरा वन मंडल की ग्राम वन प्रबंधन समिति लगडू को एक लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार में डलहौजी वन मंडल की ग्राम वन प्रबंधन समिति छंबर को 60 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार में देहरा वन मंडल की ग्राम वन प्रबंधन समिति भटेड़ को 40 हजार रुपये प्रदान किए। वर्ष 2022-23 के लिए राज्य स्तर का एक लाख रुपये का प्रथम पुरस्कार देहरा वन मंडल की ग्राम वन प्रबंधन समिति भटेड़ को प्रदान किया। वर्ष 2023-24 के लिए एक लाख रुपये का राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार देहरा वन मंडल की ग्राम वन प्रबंधन समिति जैनी मसरूर-2 को मिला। मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 का देहरा वन मंडल स्तर का 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार खुडियां वन रेंज की ग्राम वन प्रबंधन समिति को दिया। वर्ष 2022-23 का देहरा वन मंडल स्तर का 50 हजार रुपये का पहला पुरस्कार नगरोटा सूरियां वन रेंज की ग्राम वन प्रबंधन समिति भटेड़ को मिला। वर्ष 2023-24 का देहरा वन मंडल स्तर का 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार नगरोटा सूरियां वन रेंज की ग्राम वन प्रबंधन समिति जैनी मसरूर-2 को दिया। इस अवसर पर योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय रतन, कमलेश ठाकुर एवं विवेक शर्मा और एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें