फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: विदेशी 15 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
मैक्लोडगंज में बिना वीजा रह रहे थे दोनों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैक्लोडगंज (कांगड़ा)। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में बिना वीजा के रह रहे रसिया निवासी महिला-पुरुष को 15 दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। शुक्रवार को मैक्लोडगंज पुलिस ने विदेशी महिला और पुरुष को बिना वीजा के रहने के आरोप में गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विदेशी पंजीकरण के तहत मामला दर्ज किया था। शनिवार को दोनों को ज्यूडिशियल कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों विदेशियों को 15 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड कोर्ट ने सेंक्शन किया है। अब पुलिस दोनों विदेशी नागरिकों की जांच की प्रक्रिया शुरू करेगी। साथ ही रशियन दूतावास सहित संबंधित कार्यालयों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को मैक्लोडंज पुलिस ने दो रशियन नागरिकों को गिरफ्तार किया था, जो बिना वीजा के रह रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रसिया मूल की महिला यूलिया जुलानोवा और पुरुष डेनिस लारिन जो पिछले दो माह से जंगल के समीप हरी बावरी में रह रहे थे। दोनों के वीजा खत्म हो चुके हैं। यूलिया जुलानोवा का वीजा 3 सितंबर 2015 को एक्सपायर हो चुका था, जबकि डेनिस लारिन का वीजा 11 जनवरी 2024 को एक्सपायर हो चुका है। वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद विदेशी महिला करीब नौ साल से भारत में रह रही थी। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बिना वीजा के रह रहे रशियन महिला-पुरुष को ज्यूडिशियल कोर्ट ने 15 दिन का ज्यूडिशियल रिमांड सेंक्शन किया है। ट्रायल शुरू होने के बाद कोर्ट के जो ऑर्डर होंगे, उसी अनुरूप कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें