धर्मशाला। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मार्च से जुलाई तक 1,161 उचित मूल्य की दुकानों से 4,70,948 राशनकार्ड धारकों को 62.68 करोड़ रुपये का खाद्यान्न वितरित किया गया। एडीसी विनय कुमार ने जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं सतर्कता समिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। एडीसी ने बताया कि विभाग ने पांच माह में 7,164 निरीक्षण किए। इनमें अनियमितता पाए जाने पर 8.38 लाख रुपये राशि वसूली। पॉलीथीन कंपाउंडिंग व गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर जुर्माना वसूला गया। एडीसी ने प्रणाली को पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी बनाने के निर्देश दिए। ब्यूरो