फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने पर जताई चिंता

Wed, 12 Aug 2026 02:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में तीन वर्षों से स्थायी कुलपति की नियुक्ति न होने पर कृषि वैज्ञानिक मंच (एएसएफ) और एग्रीविजन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। कृषि वैज्ञानिक मंच के उपाध्यक्ष प्रो. सुनील ठाकुर ने राज्यपाल और विश्वविद्यालय प्रशासन से जल्द नियमित कुलपति नियुक्त करने तथा अंतरिम व्यवस्था के तहत किसी वरिष्ठ शिक्षक को कुलपति का कार्यभार सौंपने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि स्थायी नेतृत्व न होने से कृषि अनुसंधान और शिक्षा प्रभावित हो रही है। वहीं, एग्रीविजन के प्रांत संयोजक गोकुल कुमार ने कहा कि स्थायी नेतृत्व के अभाव में विश्वविद्यालय बदहाली की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने मांग की कि ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी युवाओं को कृषि शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें